सैफदीपुर ने किया सघन जनसंपर्क
उपमुख्य संवाददाता, पटियाला : घनौर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार बलविंदर सिंह सैफदीपुर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन एक दर्जन गांवों में बैठकें कर दमखम दिखाया। इस अवसर पर उन्हें कई स्थानों पर सम्मानित भी किया गया। लोगों से समर्थन देने की अपील करते हुए सैफदीपुर ने मंडोली, हरपालपुर, चहलपुर, झुंगियां, हरीमाजरा, सधारसी, मनदपुर, सेहरा, मंजोली, तेपड़ा आदि गांवों में बैठकें की।

No comments:
Post a Comment