आरोपों का ठीकरा फोड़, शिअद नेता सैफदीपुर ने छोड़ी पार्टी
Source: Bhaskar News | Last Updated
08:19(30/12/11)आर्टिकल
सैफदीपुर के इस ऐलान से घनौर से शिअद उम्मीदवार बीबी हरप्रीत कौर मुखमैलपुरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सैफदीपुर ने आरोप लगाया कि पार्टी ने जनता के लिए कोई बड़ा काम नहीं किया। उन्होंने गुरु नानक मोदीखाना प्रोजेक्ट चलाकर घनौर हलके में 25 हजार परिवारों को मुफ्त राशन बांटा। इन परिवारों के कहने पर ही उन्होंने आजाद उम्मीदवार लड़ने का फैसला लिया है।
बता दें कि किसी जमाने में कैप्टन अमरिंदर के करीबी रहे सैफदीपुर कांग्रेस से नाराज हो अकाली दल में आए थे। अकाली दल ने उन्हें पहले पार्टी महासचिव व बाद में सीनियर उपप्रधान बनाया, लेकिन पार्टी में अपनी अनदेखी के चलते सैफदीपुर लंबे समय से नाराज चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उनके एक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान लाल सिंह के भाग लेने के बाद से उनके पार्टी छोड़ने की चर्चा शुरू हो गई थी।
कीतू की शिकायत, आचार संहिता के बाद नींव पत्थर रखा
बरनाला. बरनाला विधानसभा क्षेत्र से शिअद उम्मीदवार मलकीत सिंह कीतू पर चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद नींव पत्थर रखने के मामले में चुनाव आयोग का शिकंजा कस सकता है। नींव पत्थर की सामग्री की जांच के लिए गठित तीन अधिकारियों की कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक नींव पत्थर आचार संहिता लागू होने के बाद रखा गया है।
यह नींव पत्थर नजदीकी गांव कोठे रामसर में सड़क निर्माण के लिए रखा गया था, जिस पर कीतू का नाम अंकित है। इस मामले में मंगलवार को एसडीएम अमित कुमार ने नींव पत्थर के निर्माण में लगाई सामग्री को जांच के लिए बीएंडआर, मार्केट कमेटी और नगर कौंसिल के जेई की कमेटी गठित कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे।
एसडीएम ने बताया कि जांच में पुष्टि हो गई है कि नींव पत्थर आचार संहिता लागू होने के बाद रखा गया है। उन्होंने कहा कि रामसर कोठे की सरपंच हरबंस कौर चहल, शिअद उम्मीदवार मलकीत सिंह कीतू व दो पंचायत सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी गई है।
शिअद प्रत्याशी ने आरोप नकारे
उधर मलकीत सिंह कीतू, गांव की सरपंच हरबंस कौर व उनके पति शिंगारा सिंह ने कहा कि नींव पत्थर आचार संहिता लागू होने से एक माह पहले रखा गया था।
---------------------------------------------------------




