-----------------------------------------------------------------
Daily Chardikala
-----------------------------------------------------------------------------------
Sach Kahoon 5 Aug. 2012
--------------------------------------------------------------------------

Dainik jagran
पटियाला
स्कूल में कर्नल कर्मइंद्र सिंह डीसी जीके सिंह को जानकारी देते हुए। जागरण
विकलांगों की संभाल हमारा फर्ज : डीसी
संवाद सूत्र, बहादुरगढ़ : विकलांग हमारे समाज का ही हिस्सा हैं और उनकी संभाल करना हमारा फर्ज है। उन्हें किसी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ये शब्द गांव सैफदीपुर में सोसायटी फार वेलफेयर आफ दी हैंडीकैप्ड की ओर से मूकबधिर बच्चों के स्कूल का दौरा करते समय डीसी जीके सिंह ने कहे। डीसी ने यहां पढ़ने वाले बच्चों के बारे में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने स्कूल प्रबंधों पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि स्कूल के कार्यो को उत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा इस स्कूल का सर्वे करवा बाल व महिला विकास मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी गई है। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक रिटायर्ड कर्नल कर्म इंद्र सिंह द्वारा सोसायटी को पेश आ रही समस्या की ओर डीसी का ध्यान दिलाए जाने पर स्कूल में गंदे पानी के निकास, मनरेगा के तहत गांव टोबे की सफाई पीने के पानी का योग प्रबंध व अन्य मांगों को यकीनी बनाने के लिए एसडीएम को कहा।
-------------------------------------------------------

---------------------------------------------------------------------------------------
Sunday, August 05, 2012

No comments:

Post a Comment