Pages

Dainik Bhaskar 8 August 2012


मंदबुद्धि बच्चों को उपलब्ध होंगे बूथ
मंदबुद्धि बच्चों को उपलब्ध होंगे बूथ पटियाला त्नजिला प्रशासन ने मंदबुद्धि बच्चों के लिए जिला कचहरियों व सब डिवीजनों में बूथ उपलब्ध करवाने का फैसला किया है। यह जानकारी डीसी जीके सिंह ने मंगलवार को गांव सूलर स्थित मूक बधिर बच्चों के स्कूल नवजीवनी का दौरा करने के बाद दी। उन्होंने नवजीवनी स्कूल के प्रबंधकों को कहा कि वह स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों व उनके कार्यों की सूची तैयार करें। उन्होंने जिला शिक्षा अफसर को हिदायत की है कि जिला स्तर पर खेल कैलेंडर तैयार कर ब्लाक स्तर के खेल करवाने की योजना तैयार की जाए। इस मौके पर एसडीएम गुरपाल सिंह चाहल व एसपीएस ओबराय मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment