Pages

मंदबुद्धि बच्चों को मिलेंगे कचहरी में बूथ : डीसी

हसं, पटियाला : जिले के मंदबुद्धि बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। इसी कड़ी में उनको जिला कचहरी, सब डिवीजन में बूथ भी मुहैया करवाए जाएंगे। ये बात डिप्टी कमिश्नर जीके सिंह ने मंगलवार को सूलर स्थित नवजीवनी स्कूल में दौरा करने के समय कही। उन्होंने कहा कि कचहरी में उपलब्ध करवाए गए बूथों में उनकी मदद के लिए संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी हिदायत की है कि वे कम से कम दो महीने में एक बार दौरा किया करें। इसके अलावा मंदबुद्धि बच्चों को खेलों में शामिल करने के लिए अलग से कैलेंडर तैयार किया जाए, ताकि ये बच्चे खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकें। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे भी समाजसेवी संस्थाओं के साथ जुड़कर इस तरह के बच्चों की सेवा व संभाल करने में सहयोग करें। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम गुरपाल सिंह चाहल, प्रवासी भारतीय एसपीएस ओबराय, स्कूल के सचिव एनएस सोढी, बलविंदर सिंह सैफदीपुर, जिला शिक्षा अधिकारी बलवीर कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी जरनैल सिंह, शमिंदर कौर, सर्बजीत कौर संधू, गुरप्रकाश सिंह, जसपाल सिंह व अन्य कई लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment