एसपीएस ओबराय ने कंबल बांटे
मुख्य संवाददाता, पटियाला : चैरी ट्रस्ट दुबई के संचालक समाज सेवी एसपी सिंह ओबराय ने जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए गांव-गांव पहुंचकर कंबल बांटे। इससे पूर्व वे दिल्ली में जरूरतमंदों को करीब 13 हजार कंबल बांट चुके हैं। लोगों को कंबल बांटते हुए ओबराय ने कहा कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कई लोगों के पास बचाव का कोई साधन नहीं है। गरीब लोगों को ठंड से बचाने के लिए उन्होंने कंबल बांटने का प्रण मन ही मन किया है। उन्होंने कहा कि यदि इंसान ही इंसान के काम नहीं आ सकता तो मानव जीवन के कोई मायने नहीं हैं। मंगलवार को उन्होंने गांव थेड़ी, डीलवाल, नूरखेड़ी, बोसर, भोहलरा, खेड़ी पंडिता, हीरा कालोनी, बहादुरगढ़, गांव फग्गन माजरा सहित 15 गांवों में जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस मौके संस्था के सदस्य गुरमीत सिंह, बलविंदर सिंह सैफदीपुर, जसविन्दर सिंह खालसा दुबई वाले, जस्सा सिंह संधू, शीतल सिंह नंबरदार, वरियाम सिंह प्रधान, सुखवंत सिंह, तेजिंदर सिंह तेज़ी, जसपाल सिंह, शहीद भगत सिंह नौजवान सेवा दल के सदस्यों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में इलाकावासी उपस्थित थे।
पटियाला में समाजसेवी एसपी सिंह ओबराय (दुबई वाले)जरुरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित करते हुए, साथ हैं बलविंदर सिंह सैफदीपुर व अन्य।- जागरण

No comments:
Post a Comment