Pages

Dainik Jagran



संवाद सूत्र, बहादुरगढ़ (पटियाला) : राजपुरा रोड पर बहादुरगढ़ कस्बे के बीच लंबे अरसे से कच्चे मकानों में रह रहे सिकलीगर परिवार में से सात परिवारों को समाजसेवी संगठन गुरु नानक मोदी खाना ने गोद लेकर इनके लिए पक्के घर बनवाने व मुफ्त राशन मुहैया करवाने की घोषणा की है। उक्त परिवारों की खबर मिलने पर मोदी खाना के संचालक बलविंदर सिंह सैफदीपुर ने मौके पर जाकर उक्त परिवारों से मिले। सिकलीगर परिवार के मुखी बुजुर्ग जंग सिंह ने बताया कि ताले चाबियां बनाना उनका पुश्तैनी व्यवसाय है और गुर सिखी से जुड़े हैं। उनके पहले की पीढ़ी गुरु साहिबान के लिए शस्त्र बनाते रहे हैं। वे स्वयं अकाली दल के मोर्चो में जेलों में रहे हैं पर कोई सहारा नहीं मिला। इन कच्चे घरों में रोजगार, सेहत सुविधाएं व आटा दाल कभी नहीं पहुंचा। इस दौरान राज कौर, जसमेल सिंह, सुखविंदर कौर, दविंदर सिंह, भगत सिंह, परमजीत कौर, सुनीता कौर, रणजीत सिंह, हरजीत सिंह, रणजोत सिंह ने कहा कि उनके पास न तो नीले-पीले कार्ड नहीं हैं। नीचे बने कच्चे घरों में हर बरसात में पानी भर जाता है। सैफदीपुर ने सात परिवारों को गोद लेने के साथ इनके लिए पक्के घर बनवाने व मुफ्त राशन मुहैया कराने की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment