Pages

मोदीखाना ने अपनाए 7 और परिवार

Dainik bhaskar 3 Feb, 2012

मोदीखाना ने अपनाए 7 और परिवार
बहादुरगढ़ में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के पालन-पोषण का जिम्मा उठाया
भास्कर न्यूज त्न पटियाला
हजारों परिवारों को हर महीने मुफ्त राशन बांटने के अलावा मकान बनाकर देने, रोजगार के अवसर मुहैया करवाने वाला गुरु नानक मोदीखाने ने वीरवार को 7 और परिवारों के पालन का जिम्मा ले लिया है।

मोदीखाना के संस्थापक बलविंदर सिंह सैफदीपुर ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि कस्बा बहादुरगढ़ में रहने वाले सिकलीगर परिवार कच्चे मकानों में रहकर जिंदगी के बेहद बुरे दौर से गुजर रहे हैं तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर सभी 7 परिवारों को अपनाने का फैसला ले लिया।

इन परिवारों के मुखी बुजुर्ग जंग सिंह ने सैफदीपुर को बताया कि उनका लोहे के ताला कुंजिया बनाने का पुश्तैनी काम है और उनके पूर्वज सिख गुरुओं के शास्त्र बनाते थे, लेकिन अब वह रोजगार, सेहत सहुलियतें, आटा दाल स्कीम न मिलने के कारण उनकी भूखे मरने की नौबत आ गई है।

सैफदीपुर ने ऐलान किया कि अब इन सभी 7 परिवारों को हर महीने मुफ्त राशन दिया जाएगा। पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। इस मौके पर गुरमीत सिंह हरपालपुर, परमजीत मंडौली, जगविंदर सिंह, धरमिंदर सिंह, दर्शन सिंह, जसपाल सिंह, जागीर सिंह नेरा, जज सिंह बख्शीवाला, टोनी थूहा, बंटी सैफदीपुर, सच्चा सिंह घनौर व हरजोत बाजवा उपस्थित थे।

पटियाला में गुरु नानक मोदीखाना के कार्यों की जानकारी देते बलविदर सिंह सैफदीपुर।

No comments:

Post a Comment