सजी त्रिकोणीय मुकाबले की बिसात

शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अजैब सिंह मुखमैलपुर के स्थान पर उनकी पत्नी हरप्रीत कौर हैं तो निर्दलीय के रूप में अंतराष्ट्रीय भाऊ भाईचारा के प्रधान व मोदी खानों से लोकप्रियता हासिल करने वाले बलविंदर सिंह सैफदीपुर आ खड़े हुए हैं।
घन्नौर विधानसभा क्षेत्र हलका घन्नौर में इस बार लोग रोचक मुकाबले की उम्मीद लगाए बैठे हैं। यहां पर कांग्रेस ने पिछले चुनाव में बागी होकर अकाली दल का दामन थामने के बाद फिर घर लौट आए मदनलाल जलालपुर को उम्मीदवार बनाया है तो शिअद-भाजपा को हरप्रीत कौर से उम्मीद है। इसके अलावा बलविंदर सिंह सैफदीपुर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में टक्कर देने आ गए हैं।

No comments:

Post a Comment